संचारी रोग नियंत्रण अभियान मे लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में बताया गया

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल के चिकित्सक समेत समस्त कर्मचारियों द्वारा लोगों को, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगो को रोकथाम हेतु हाथों में पंपलेट देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार चंद्रा ने इस कार्यक्रम में लगे हुए लोगों को बताया कि संचारी रोग पर सीधा वार हेतु मच्छरों से बचाव संक्रामक रोगों से बचाव आदि अन्य उपाय बताए गए, उन्होंने कहा कि दरवाजे तथा खिड़कियों पर जाली लगवाए, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छर रोधी उपाय अपनाएं। पानी की टंकी को पूरी तरह से ढक कर रखें पूरी बांह वाली कमीज पैंट और मोजे पहने घर और कार्यस्थल के आसपास पानी जमा न होने दें गड्ढों में जहां पानी इकठ्ठा हो उसे मिट्टी से ढक दें तभी हम सब इस संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बना सकते हैं, जिसके लिए आप सभी लोग इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
इस मौके पर डॉ आनंद कुमार डॉक्टर सरोजिनी बी प्रसाद, प्रिय बुद्ध सर्वेश सिंह, अविनाश सिंह ,रंजू मौर्य, कपिल देव, सरोज यादव, सूबेदार प्रसाद, राजेंद्र यादव, चंद्रजीत यादव समेत अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी आशा स्टाफ व नर्स मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

48 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

1 hour ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

1 hour ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

1 hour ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

1 hour ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

2 hours ago