बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)के थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के सोनपुर चौराहा के पास सोमवार शाम करीब सात बजे थाना पचपेड़वा के औरहवा गांव निवासी 22 वर्षीय सुल्तान पुत्र मसीहुद्दीन की हत्या कर दी गई। उसके ही साथी युवक ने बाइक की शाकर रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। सुल्तान की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने के बाद युवक फरार हो गया। सोमवार देर शाम हुई घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तान और एक अन्य युवक पचपेड़वा के संग्रामपुर चौराहा के पास खड़े थे। अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर युवक ने बाइक के शाकर की राड से सुल्तान के सिर पर वार कर दिया। सुल्तान ने भागने का प्रयास किया लेकिन युवक ने उसे दौड़ाकर उसके सिर पर कई वार किए। सुल्तान का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर गया। वहीं पर उसकी मौत हो गई। सुल्तान के जमीन पर गिरते ही आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…
फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…
फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…
गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…