समाज में सबकी उचित भागीदारी के लिए जातीय जनगणना जरूरी – बदरे आलम

कांग्रेसियों ने जातीय जनगणना के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूरे देश में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर नगर सहित जनपद के प्रमुख चौराहों पर लोगों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने समाज मे जिसकी जितनी हिस्सेदारी है उसे उसकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच जाकर उनको जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया है। भाजपा सरकार केवल चंद लोगों का विकास करने में लगी हुई है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि संविधान में उचित व्यवस्था होंने के बाद भी आज दलित ,अल्पसंख्यक, पिछड़ा व सामान्य वर्ग के कमजोर लोगों को उनका हक नही मिल पा रहा है। अगर जातीय जनगणना हो जाएगी तो हर वर्ग को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था कर उनको मजबूती प्रदान की जाएगी।भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती ने कहा कि गरीबों के समुचित विकास के लिए जातीय जनगणना अति आवश्यक है।आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में सुरेन्द्र यादव, सैयद अकील अहमद,मोहम्मद दानिश,विशाल कुमार,डॉ याहिया अंजुम,सुच्चन खान,आनंद शंकर,अवधेश यादव,जाबिर खान,संजय खान,मोहम्मद हफीज,रामनाथ यादव,दंगल राजभर,जमशेद आलम,परमानंद प्रसाद, रोहित यादव, दिलीप कुमार, विश्वनाथ प्रसाद,देवानंद आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago