किसी भी दशा मे अपंजीकृत नर्सिंग होम ना हो संचालित -डीएम

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।
उन्होंने बैठक में कड़े निर्देश दिए कि जनपद में अपंजीकृत नर्सिंग होम में किसी भी दशा में संचालित ना रहे। अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सील करने की कारवाही करे।
उन्होंने मातृत्व सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने का निर्देश दिया , उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी में रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करते हुए नियमित चेकअप सुनिश्चित किया जाए। एनीमिया मुक्त भारत के तहत सभी ग्राम पंचायत , सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आयरन , जिंक की गोली आदि का वितरण,
जननी सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में मातृत्व पर मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का शतप्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे यह सुनिश्चित किया जाए।
आयुष्मान भारत योजना के तहत शत प्रतिशत पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने तथा गोल्डन कार्ड के शत प्रतिशत रिडेंप्शन का निर्देश दिया।
इस दौरान विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा , स्टॉप डायरिया अभियान, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, विश्व स्तनपान सप्ताह का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त एसीएमओ, समस्त एमओआईसी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago