राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की आवश्यक बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्डवार समूहों के गठन की समीक्षा दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम गठित किये जाने, समूहों का बैंक खुलवाने, एमआईएस कम होने के कारण बीएमएम सेवरही, दुदही,खडडा का वेतन बाधित करने सहित उक्त से सम्बंधित सभी सहायक विकास अधिकारी (आइएसबी( को नोटिस दिए जाने हेतु निर्देश डीसी मनरेगा को दिए।
समीक्षा दौरान समूहों के बैंक खाता खुलवाने, एमआईएस कराने, लंबित पत्रावलियोंआदि सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई, तथा उक्त कार्यों में प्रगति नही पाए जाने पर सभी सम्बन्धितों सहित खण्ड विकास अधिकारियों से पूछ-ताछ की गई तथा व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्यों को पूर्ण किये जाने हेतु सभी निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 तक 7188 समूहों का गठन किये जाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसमे 3979 समूहों का गठन हुआ है, 2830 समूहों का एमआईएस हुआ और बैंकों में 1149 समूहों का खाता खुलवाने व एमआईएस हेतु पत्रावलियां लंबित हैं।
उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी बीडीओ को मोनिटरिंग करने के साथ ही सभी आइएसबी व बीएमएम को लंबित कार्यों के पूर्ण न होने पर कल रात्रि 8.00 बजे बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिये। उन्होंने डीसी मनरेगा को भी निर्देशित किया कि उक्त लम्बित कार्यों के समबंध में प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक दिन का अवगत कराएंगे।
समीक्षा दौरान स्टार्ट अप फण्ड डिमांड,रिवाल्विंग फण्ड, सीआईएफ फण्ड, ग्राम संगठन का गठन किये जाने, शंकुल स्तरीय संघ का गठन, प्रेरणा कैंटीन, साड़ी वितरण, मिशन अंत्योदय,सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर की भुगतान आदि के सम्बन्ध में बिधिवत समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित को कड़े निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, सहित ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (आइएसबी) / (बीएमएम) ब्लॉक मिशन प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 के…

2 minutes ago

यातायात सुरक्षा के लिए प्रभादेवी शिक्षण संस्थान की भव्य जन-जागरूकता महारैली

यातायात नियम हमारे रक्षक हैं, दुश्मन नहीं- महारैली में गूंजा संदेश संत कबीर नगर (राष्ट्र…

39 minutes ago

औरैया में गौशाला की लापरवाही उजागर, जिलाधिकारी ने लिया सख्त एक्शन

औरैया,(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद औरैया के ब्लॉक एरवाकटरा स्थित ग्राम बीबीपुर की गौशाला में मृत…

47 minutes ago

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान मऊ: स्कूलों में बच्चों

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)देश को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से मुक्त करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

मृतक के परिजनों की मांगो को लेकर सपाइयो ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने आमजनमानस के साथ सपा…

2 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया: स्कूलों से बाजार तक महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और…

2 hours ago