जे एन सी यू के कुलपति की महाविद्यालयों के प्रबंधकगण के साथ महत्वपूर्ण बैठक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीत कुमार गुप्ता ने सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रबन्धकगण से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रबंधकगण ने कुलपति का स्वागत किया। कुलपति एवं प्रबंधकगण ने वार्ता के क्रम में विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए मिलजुलकर काम करने पर सहमति जताई। बैठक में प्रबंधकगण द्वारा महाविद्यालय के संसाधनों और विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई कतिपय गतिविधियों में आने वाली असुविधाओं से कुलपति को अवगत कराया, जिसके निवारण का आश्वासन कुलपति द्वारा दिया गया। आगामी दीक्षांत समरोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रबंधकगण को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने पर भी सहमति बनी। बैठक में विद्यार्थियों के कतिपय समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव एस0एल0 पाल के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के प्रबन्धकगण यथा लल्लन सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, धर्मात्मानन्द, श्रीराम शुक्ल, राजधारी सिंह, विनोद कुमार सिंह, शिवमंगल सिंह, टी0एन0 मिश्र, अखिलेश राय आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

35 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

43 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

54 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

1 hour ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

1 hour ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

2 hours ago