देवता देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के अहिरौली बघौचाघाट स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन के तहत कार्यक्रम को आयोजित कर, छात्राओं को जागरूक किया गया। साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी दी गई साथ ही पौध रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाघौचघाट थाने के प्रभारी मृत्युंजय राय ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए काफ़ी सक्रिय है, आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। किसी अराजक तत्वों द्वारा किसी भी छात्रा को कोई दिक्कत है तो तत्काल महिला हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर उचित कार्यवाही करा सकती हैं। प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर 24 घंटे एलर्ट है। उन्होंने साइबर फ्राड,महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर से संबंधित जानकारी भी दी।इसके साथ ही महिला बीट सिपाही सीमा पाण्डेय एवं बंदना यादव ने छात्राओं को जागरूक करते हुए, महिला हेल्प लाइन नंबर को नोट कराई।
प्रबंधक नीलेश्वर राय ने कहा कि सरकार के प्रयासों से नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वालंबन में अभूतपुर बढ़ोतरी हुई है।मिशन शक्ति से महिलाएं सशक्त हो रही हैं।सरकार बालिकाओं के प्रति आमजन की सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु प्रयासरत है।वर्तमान में महिला किसी भी तुलना में पुरुषों से कम नहीं है।केंद्र की सरकार ने लोक सभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर नारी शक्ति वंदन बिल भी पास कर दिया है।
कार्यक्रम को प्रवक्ता विजय कुमार राव,रामप्रीत कुशवाहा, डॉ बीआर ठाकुर,डॉ शाकिर अली,दिनेश सिंह,मुकेश राय,सतेंद्र राय,आशुतोष कुशवाहा,रेनू राय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष कुमार ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत शालू रावत ने सरस्वती वंदना तथा रोशनी गिरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। उसके बाद बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा चांदनी कुमारी और बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रीति सिंह ने नारी शक्ति पर भाषण के माध्यम से अपने विचार रखे। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रिया कुशवाहा,मनीषा कुशवाहा,बबिता कुशवाहा,संजू यादव,खुशी शर्मा ने तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा छोटी पाण्डेय,नुरजहा प्रवीन,नेहा यादव,शोभा राय,हिरांती मद्धेशिया ने भी नारी शक्ति पर अपने विचार रखा।इस दौरान मनीषा पटेल,साक्षी यादव,शकुन्तला,अन्नू पाल,कृति शर्मा,ब्यूटी,हर्षिता,सीमा पाल,पूजा कुशवाहा,सबीना खातून,सोनम गौड़,रंजन कुशवाहा,रितु,पुनीता पटेल,रंजू कुमारी,निधि,पूजा कुमारी, कामनी,छात्राएं,शिक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

36 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

42 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago