Categories: Uncategorized

जिला तैराकी संघ की महत्वपूर्ण बैठक

बैठक संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा परिसर के कार्यालय में संपन्न हुई।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान सत्र में तरणताल के प्रारंभ कराने पर चर्चा की गई। आपको बताते चले की वर्तमान समय में तरणताल का वृहद मरम्मत कार्य गतिमान है। संघ के पदाधिकारियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था से कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही तरणताल खिलाड़ियों एवं आम जनमानस हेतु उपलब्ध होगा। वही जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तैराकी में 4 गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी सार्थक मिश्रा को सम्मानित किया गया।
बैठक में संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह उर्फ रामू सिंह, तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे, संयुक्त सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago