ईजा के वार्षिक समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन (ईजा) भारत के वार्षिक समारोह के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला ठाणे इकाई में कल उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ।
कार्यक्रम के आयोजक के रूप में अभिजीत सुर्वे सचिव ठाणे इकाई ने सफलतापूर्वक अपनी भूमिका का निर्वाह किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में ईजा भारत के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा स्वयं उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि ईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद वाचस्पति भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना अमूल्य समय निकालते हुए, इस पूरे प्रोग्राम में सम्मिलित हुए । जहां एक और अति विशिष्ट और वरिष्ठतम दोनों अधिकारी अपना विस्तृत मार्गदर्शन दे रहे थे वहीं प्रदेश संपर्क प्रमुख नितिन शिंदे, प्रदेश प्रवक्ता बालू पाटिल इत्यादि अधिकारी भी समस्त प्रोग्राम की सफलता हेतु अपने विचार व्यक्त कर रहे थे । वरिष्ठ पत्रकार विशाल सावंत सचिव ईजा थाणे, लक्ष्मण कोली सह सचिव ठाणे,
अमित सुर्वे , मनोज सूर्य रावआदि सभी मान्यवर ने अपने पूर्ण समर्थन से इस प्रोग्राम को सफल करने हेतु संकल्प व्यक्त किया। नवी मुंबई उपाध्यक्ष भरत कुमार भानुशाली ने भी अपना योगदान देने का आश्वासन दिया। अंत में स्वादिष्ट जलपान के साथ सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए विदा हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

3 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

4 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

4 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

4 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

4 hours ago