शरद पूर्णिमा का महत्व बढ़ जाता है

चाँदनी का नियंत्रण सभी इंद्रियों पर,
चंद्रमा जादूगर है आत्मा परमात्मा का,
शरद पूर्णिमा आश्विन मास की आज,
कोजागरी पूर्णिमा नाम है इसका।

माता लक्ष्मी आज रात को भ्रमण
हेतु यही देखने धरती पर आती हैं,
“को-जाग रहा” उनकी प्रतीक्षा में,
को-जागरी इसीलिए कहलाती है।

शरद पूर्णिमा की निशि में अमृत
वर्षा का सुंदर संयोग भी होता है,
भारत की हर छत के ऊपर दुग्ध खीर
को अमृत वर्षा का इंतज़ार होता है।

औषधियों के स्वामी चंद्रदेवता हैं,
तेजोमय चाँदनी औषधि बरसाती है,
शरद पूर्णिमा को छत पर सारी रात
रखी हुई खीर औषधिमय हो जाती है।

इसीलिये शरद पूर्णिमा की यही खीर
आयुर्वेद में औषधीय खीर कहलाती है,
इसके खाने से वात पित्त और कफ की
सारी शारीरिक बीमारी मिट जाती है।

शरद चंद्र की ये चंचल किरणें,
फैल रही हैं धरती व अम्बर में,
आशीर्वाद अनेकों चंद्रदेवता के,
शरद चाँदनी फैली है सब जग में।

शरद पूर्णिमा का यह पावन दिन
अमृतमय औषधीय निशि लाता है,
आदित्य इस विशेषता के कारण ही
शरद पूर्णिमा का महत्व बढ़ जाता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

41 minutes ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

51 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

1 hour ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

1 hour ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

1 hour ago