दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मजिस्ट्रेटों की निगरानी में संपन्न

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की देर रात तक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में सम्पन्न हुआ। विसर्जन के दौरान पुलिस बल तैनात रही। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। भारी बरसात के कारण विसर्जन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रतिमा विसर्जन के लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने 13 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाया थी। जिसके क्रम में मगहर के आमी तट पर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व एएसपी मौजूद रहे।
जिले में पूर्णिमा तक शारदीय नवरात्र में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसके लिए पुलिस अधिकारियों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। जिला मुख्यालय खलीलाबाद शहर में पहले से ही समय माता मंदिर स्थान से लेकर बरदहिया दुर्गा मंदिर तक बड़े गड़ियों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया। समय माता मंदिर से निकलकर प्रतिमाएं मुखलिसपुर रेलवे ओवर ब्रिज, गोला बाजार, बैंक चौराहा होते हुए सुगर मिल तिराहा पहुंची। सभी वापस होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मेंहदावल बाईपास पहुंचकर विसर्जन स्थल आमी तट मगहर के लिए रवाना हुईं।
जिले के प्रतिमा विसर्जन स्थालों पर पुलिस टीम की विशेष निगरानी रही। पुलिस से अनुसार कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में 225 प्रतिमा, दुधारा 110, बखिरा 121, मेंहदावल 150, धर्मसिंहवा 30, बेलहरकला 58, धनघटा 119 और महुली थाना में स्थापित 144 मूर्तियों का विसर्जन आमी नदी मगहर, अजगइबा घाट, बालूशासन, बूधाकला, चंगेरा मंगेरा, कोनी घाट, कठिनइया पुल, सिकरिया नाला, भगौसा घाट, टिकरिया पुल, राजघाट, बिड़हरघाट, कटार मिश्र घाट, मुखलिसपुर, प्रजापतिपुर कुआनों नदी घाट, सिकरीगंज पुल, साखी, मूड़ाडीहा, मांझा चहोड़ा, रामबाग, पिडिया, चहोड़ा, राजघाट, बारीडीहा, मुखिलसपुर, शनिचरा, सिसोनिया, मुहिया पुल, बढ़या, करमैनी, गगनई नाला, हरना पुल, विसौवा ताल, मरवटिया पोखरा, सिकड़ा, ढोढया नहर, बखिरा झील, बालूशासन, भक्ठी पुलिया, गोनहा घाट, सांगठ, शनिचरा झील, सौरहा पुल, पडरिया पुल, रमवापुर पुलिया, महला झील, राजघाट, भेडौरा पिकौरा, झुड़िया, पड़रिया घाट, मुसहरा, बौरब्यास आदि स्थानों पर हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

1 hour ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

2 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

2 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

3 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

6 hours ago