हाल-ए- उच्च प्राथमिक विद्यालय सबलपुर : अध्यापिका के सहारे 150 बच्चे

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l योगी सरकार प्राथमिक शिक्षा की उन्नति के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन दिक्कतें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही। शिक्षा क्षेत्र बैरिया की बात करें तो यहां कुल 104 परिषदीय विद्यालय है, जिसमें 40 विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों का पद खाली है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सबलपुर ऐसा विद्यालय है, जहां महज एक सहायक अध्यापिका पूनम कुशवाहा की तैनाती है।जबकि बच्चों की संख्या लगभग 150 है। इसकी वजह से बच्चों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन परिषदीय विद्यालयों में बीते छह से सात सालों से पदोन्नति प्रक्रिया रुकी हुई है।
शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा, बैरिया, रेवती सब जगह की समस्या एक जैसी है। बानगी स्वरूप हम शिक्षा क्षेत्र बैरिया की बात करें तो दयाछपरा, चाईछपरा, चकगिरधर, दलपतपुर दक्षिणी, मिश्र गिरी के मठिया, नवका गांव, रामगढ़, सबलपुर व सुघरछपरा सहित कुल 09 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। लेकिन किसी भी उच्च प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं है। इसी तरह दलपतिपुर, मानगढ़, बैरिया, रानीगंज, भीखाछपरा सहित कुल 21 कम्पोजिट विद्यालयों में किसी भी कम्पोजिट विद्यालय पर प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं है। जबकि कुल 74 प्राथमिक विद्यालयों में 10 पर प्रधानाध्यापकों की तैनाती नहीं है। सहायक अध्यापकों को ही प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया गया है। इन स्कूलों के संचालन से जुड़े प्रशासनिक कामकाज भी बढ़ गया है। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। छह से सात सालों से परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की पदोन्नति को लेकर केवल नियम बनाए गए हैं। बीते जुलाई में शासन ने ऑनलाइन स्थानांतरण व समायोजन का आदेश जारी किया था, लेकिन तीन माह बाद भी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे बेसिक अध्यापकों में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, बैरिया दुर्गा प्रसाद सिंह का कहना है कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है। शासन स्तर से समायोजन या स्थानांतरण की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए शासन से आदेश मिलने पर समायोजन या स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल पदोन्नति का भी कोई आदेश शासन से नहीं मिला है। आदेश मिलने पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

16 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

19 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago