कुर्ला एल विभाग मनपा अधिकारियो की छत्रछाया में फल-फूल रहा अवैध मोबाइल टावर का गोरखधंधा

अवैध रूप से चल रहे मोबाइल टावर मनपा प्रशासन मौन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला शहर में अवैध मोबाइल टॉवर का गोरखधंधा मनपा एल विभाग के अधिकारियों की शह में ही तेजी से फल-फूल रहा है, सवाल अचंभित करने वाला है, लेकिन सच कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है। मनपा एल विभाग इमारती अभियंता किरण कुमार अन्नमवार इस मामले में ‘दोधारी तलवार’ चला रहे हैं। जानकारी के बावजूद पहले वे टॉवर लगने देते हैं। शिकायत आई तो औपचारिक कार्रवाई, दबाव बढ़ा तो जांच-पड़ताल का हवाला दिया किंतु किसी ने ध्यान ही नहीं दिया, बल्कि वारे-न्यारा कर दिया गया। मोबाइल कंपनी और जिनके बिल्डिंगो की छत पर टॉवर लग रहे हैं, उनसे साठगांठ कर इसे वैधता प्रदान कर देते हैं, बदले में मुराद पूरी होने पर जमकर मलाई का पैकेट लिये है।ऐसे एक मामले में सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार फंसते नजर आ रहे हैं। यह मामला प्रभाग -168 497 -हाजी नजर अली इमामवाडा न्यू मिल रोड समीप मानसी अपार्टमेंट कुर्ला (प.) के पास का है। स्थानीय बिल्डिंग के छत पर एक मोबाइल टॉवर को अवैध तरीके से खड़ा करने का आरोप है। इसे लेकर स्थानीय रहिवासी अली कैशर मिर्जा ने उक्त अवैध मोबाईल टॉवर पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। क्योकी मनपा से इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई है।
स्थानीय शिकायकर्ता मिर्जा के आपत्ति के बावजूद टॉवर लगाते देख जब कोई सूनवाई नही हुई तो मिर्जा ने लिखित शिकायत एल विभाग मनपा में दी। कई बार मिर्जा ने एल विभाग मनपा सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर से भी उक्त प्रकरण की शिकायत की थी, लेकिन कोई करीब नहीं हुई। ज्यादा शिकायत के दबाव में आने पर बस नोटीस देकर इतिश्री कर ली है । मिर्जा का आरोप है कि 8 महिने हो गये है नोटिस मिलने के बाद भी अब तक अवैध मोबाइल टॉवर पर कोई कारवाई नही हुई है। फिलहाल इस मामले में मनपा विभागीय अधिकारी किरण कुमार अन्नमवार खुद को बचाते दिख रहे हैं।
सुत्रो के हवाले से यह पता चला कि यह मात्र एक ही उदाहरण नही बल्कि कुर्ला शहर में इसी तरह के अन्य कई मामले और भी है। तफ्तीश की जाए, तो अवैध टॉवरों के अंदरखाने की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। अली कैशर मिर्जा ने संबंधित इमारत को पुरी तरह से अवैध बताई है । एल विभाग मनपा के सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार को इस मामले की संपूर्ण जानकारी है। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों को नियमों का पाठ पढ़ाया गया तो नोटिस दिया गया। नोटिस देने के बाद भी अगर अवैध टॉवर खडा है तो उक्त प्रकरण मे बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, ऐसा प्रतीत हो रहा है।मिर्जा का कहना है की उक्त अवैध टॉवर को विभागीय मनपा अधिकारी किरण कुमार अन्नमवार इसे बचा रहे हैं, यह घनी आबादी का क्षेत्र है। फिर भी नियमों का ताक पर रखकर मोबाइल टॉवर खड़ा किया गया है, जिसकी अनुमति नहीं ली गई है। बस नोटिस दिया गया है। नोटिस देकर 8 महिने बित गये है मगर कार्यवाही शुन्य/सन्नाटा?
मैं उक्त खबर के माध्यम से सहाय्यक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर से अनुरोध करता हू की उक्त प्रकरण को संज्ञान मे लेकर तुरंत कार्यवाही के आदेश जारी किये जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

22 minutes ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

3 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

3 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

3 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago