ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बदहाल है। जगह-जगह बिना मेडिकल डिग्री और बिना लाइसेंस के अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर कुकुरमुत्ते की तरह पनप गए हैं। नतीजा यह है कि भोले-भाले ग्रामीण मरीजों की जान के साथ आए दिन खिलवाड़ हो रहा है। हाल ही में पंदह ब्लॉक अंतर्गत उस्सा चट्टी पर एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला का गलत ऑपरेशन कर देने का मामला सामने आया। पीड़ित महिला ने सीधे जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि हर चट्टी-चौराहे और बाजार में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। न केवल प्रतिबंधित और नकली दवाइयाँ बेची जा रही हैं, बल्कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव, अवैध गर्भपात और खून की जांच जैसी गंभीर सेवाएँ भी गैर-प्रशिक्षित लोगों के हवाले कर दी गई हैं। सूत्र बताते हैं कि इन क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों पर मरीज भेजने के लिए बाकायदा एजेंटों की फौज खड़ी की गई है, जिन्हें भारी कमीशन दिया जाता है। वहीं, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को धमकाकर या पैसों का लालच देकर मामले को दबा दिया जाता है। नाम न छापने की शर्त पर एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुलासा किया कि ज्यादातर स्टोर फर्जी डिग्री या किसी और के नाम पर चलाए जा रहे हैं। कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से मोटी रकम चढ़ाकर यह कारोबार धंधे की तरह फल-फूल रहा है। ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांग है कि जनपद भर में संचालित हो रहे सभी अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर की जांच कर उन्हें बंद कराया जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जनपद बलिया के लिए यह कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन हाल के घटनाक्रम ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग कब नींद से जागता है और ग्रामीणों की जान से चल रहे इस संगीन खिलवाड़ पर कब रोक लगाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

45 minutes ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

1 hour ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

1 hour ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

3 hours ago