देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में ग्राम सभा बंगरा में खेल के मैदान पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर ग्राम समाज की भूमि को मुक्त करा लिया गया है। धर्मदेव यादव ने ग्राम समाज की उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। उक्त प्रकरण में तहसीलदार न्यायालय से धारा 67 में वर्ष 2018 में बेदखली का आदेश पारित हुआ था। प्रतिवादी प्रबंधक लघु माध्यमिक विद्यालय बंगरा धर्मदेव यादव द्वारा तहसीलदार के फैसले के विरुद्ध न्यायालय जिलाधिकारी देवरिया की कोर्ट में अपील की थी। जिसमें जिलाधिकारी देवरिया ने अधीनस्थ न्यायालय की बेदखली आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया था।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…