अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का यह मंदिर दृढ़ता का प्रतीक-साध्वी ऋतम्भरा

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा मंदिर निर्माण देखने के लिए रविवार को अयोध्या पहुंचीं। रामलला का दर्शन-पूजन के पश्चात गर्भगृह स्थल पर पहुंचते ही वह भावुक हो गईं।
साध्वी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का यह मंदिर दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या धाम में आना ही आनंद और प्रसन्नता का विषय रहता है, लेकिन इसके साथ ही आंदोलन की स्मृतियां भी जीवंत हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि जो सदियों से अवध के सीने में कसक थी। अब निकल चुकी है और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। भारत में लाखों मंदिर हैं, लेकिन अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का यह मंदिर दृढ़ता का प्रतीक है।
उनके यहां पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। काशी में जारी श्रृंगार गौरी की पूजन-अर्चन की मांग को लेकर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि यह हमारा अपना अधिकार है।
पठान फिल्म को लेकर जारी विवाद पर उन्होनें ने कहा कि जो कार्य हमारे मूल्यों को चोट पहुंचाता है, हमें अपमानित करता है। उसकी तरफ झांकना नहीं है। बॉलीवुड का यह रवैया वर्षों से रहा है। अब भारत जाग चुका है। संस्कृति व परंपरा का अपमान नहीं होने देंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

4 minutes ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 minutes ago

ऋषि पंचमी का पर्व15 सितम्बर को आचार्य अजय शुक्ल ने बताया व्रत का महत्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…

9 minutes ago

बेटी की शादी से पहले चूल्हे की चिंगारी ने जला दिए अरमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…

16 minutes ago

कौन्तेय जायसवाल की स्मृति में ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक योगदान को किया गया याद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के धर्म एवं संस्कृति पुनरुत्थान…

27 minutes ago

कलराज मिश्र की पत्नी के निधन से शोक की लहर, योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता…

56 minutes ago