Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस बैठक संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों में शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक पाया गया, उनके अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होंने कहा कि निस्तारण की प्रक्रिया में शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और परिणाम से उसे अवगत कराया जाए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संतुष्ट-असंतुष्ट फीडबैक से जुड़ी जानकारी न देने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी को असंतुष्ट निस्तारण वाले विभागों की साप्ताहिक बैठक आयोजित करने को कहा गया।डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत के खिलाफ अधिकतर मामलों में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर स्पष्टीकरण जारी करने तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि खराब गुणवत्ता के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस न आएं, यह सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्रभारी सीएमओ डॉ. ब्रजनंदन, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

2 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

2 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

2 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

5 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

5 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

6 hours ago