फुटपाथ वालो को स्थान नहीं मिला तो व्यापार मंडल करेगा आंदोलन

पत्रक में रेहड़ी वालो को स्थान देने की मांग की गई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे व्यापार मंडल देवरिया के शीर्ष पदाधिकारीगणो ने – देवरिया के जलकल रोड – पर से- नगर पालिका परिषद देवरिया की चेयरमैन अलका सिहं के द्वारा हटाये गये, फुटपाथ- पटरी के दुकानदारो की रोजी रोटी के लिए और उनके लिए भी स्थायी जगह देने के लिए देवरिया की जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।
डीएम से मागं किया की – देवरिया के जलकल रोड के नाली पर विगत 30 से 40 वर्षो से अपना व्यवसाय करके अपने परिजनो की जीविका चलाने वाले – फुटपाथ-पटरी के दुकानदारो को नगर पालिका परिषद देवरिया की चेयरमैन अलका सिंह ने नाली बनवाने के नाम पर विगत 3 माह पहले हटा दिया है, उसमे से कुछ दुकानदारो को ( फूल विक्रेताओ ) को तो व्यवसाय करने के लिए जगह तो दिया है लेकिन जलकल रोड के बाकी बचे हुए फुटपाथ- पटरी के दुकानदारो को निजि ईष्या व द्वेष वश कोई भी जगह नही दिया गया है। जलकल रोड देवरिया के बचे हुए- फुटपाथ-पटरी के दुकानदार मारे-मारे फिर रहे है उनकी कोई सुनने वाला नही है। विगत 3 माह से वह रोजी रोटी के लिए परेशान है । व्यापार मंडल देवरिया के जिलाध्यक्ष – श्रषिकेश उर्फ गेनू कुशवाहा ने कहा की एक तरफ तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है की किसी भी गरीब का उत्पीड़न नही किया जायेगा और किसी फुटपाथ- पटरी के दुकानदार को बिना जगह दिये हटाया नही जायेगा, फिर भी देवरिया मे इसका पालन क्यो नही किया जा रहा है। देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने जलकल रोड के फुटपाथ- पटरी के दुकानदारो को विगत 3 माह पहले हटाया और उसमे से कुछ दुकानदारो ( फूल विक्रेताओ) को जगह तो दे दिया लेकिन बाकी दुकानदारो को क्यो छोड़ दिया यह घोर निंदनीय है। जिलाधिकारी से व्यापार मंडल देवरिया यह मांग करता है की जलकल रोड देवरिया के बाकी बचे हुए फुटपाथ-पटरी के दुकानदारो को भी जगह दिया जाय ।
और अगर जलकल रोड देवरिया के बाकी बचे फुटपाथ, पटरी के दुकानदारो को जगह नही दिया गया तो व्यापार मंडल देवरिया आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान श्रषिकेश जायसवाल, शिवाजी वर्मा, राजकुमार उर्फ राजू, राधेश्याम, आनन्द जायसवाल, दिनेश जायसवाल, विरेन्द्र जायसवाल,संतोष वरनवाल, सुरेन्द्र जायसवाल,तारकेशवर गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता,संजय,संजीव, ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल,कुन्दन, सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

2 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया–इंडिगो विमान के पंख टकराए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक…

2 hours ago

पीपे के पुल पर रेलिंग न होने से बढ़ा खतरा, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

बरहज में बड़ा हादसा: साइकिल अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिरे युवक की तलाश जारी,…

2 hours ago

दिल्ली में घना कोहरा बरकरार, अधिकतम तापमान 22.5°C, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में मंगलवार (3 फरवरी) को दिनभर घना कोहरा…

3 hours ago