किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं मिला तो होगा डीएम का घेराव – राधेश्याम सिंह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को बरहज बाईपास पर रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों को चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर, आयोजित क्रमिक अनशन के पहले दिन धरने को पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने मुख्य अतिथी के रूप में समर्थन दिया। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अनशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामजानकी मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए ली गयी जमीन के प्रभावित किसानों को, चार गुना मुआवजा नहीं मिला तो सपा डीएम का घेराव करेगी। सपा किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। सड़क निर्माण में जो किसान प्रभावित हो रहे हैं उन किसानों की जमीन का मुआवजा सरकार द्वारा चार गुना दिया जाये। किसानों ने कहा कि मौके पर बनी सड़क सरकारी कागजात में अंकित जमीन से चौड़ाई अधिक है, जिसका मुआवजा भी नहीं मिला। अब सड़क के शुद्धिकरण व चौड़ीकरण कार्य में सड़क की चौड़ाई बढ़ाये जाने से तमाम असहाय गरीब किसानों की भूमि प्रभावित है। प्रभावित किसान काफी गरीब हैं, खेती कम है और जमीन देने को इच्छुक नहीं है। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हक लूट रही है। भाजपा सरकार पूजीपतियों के इधर पर कार्य कर रही है।विशिष्ट अतिथि सपा के जिला उपाध्यक्ष एन पी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों कि कोई सुध लेने वाला नहीं है। भाजपा सरकार में खाद, बीज एवं किट नाशक, बिजली का दाम,बढ़ने से किसान परेशान व हताश है। किसानों के गन्ने का बकाया मूल्य भी सरकार नहीं दे रही है। इस दौरान मुख्य रूप से बरहज के पूर्व प्रमुख जय प्रकाश सिंह,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव,राजेश यादव प्रधान,विकास, हरिकेश, रणविजय सिंह, सत्या यादव, मनीष, अनीश शर्मा, विवेक रंजन, विराट,अभिनव, अभय नारायण, रामधनी, अजित, सुरेश, राजाराम यादव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों प्रभावित किसान व मजदूर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजानकी भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व संचालन सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

13 seconds ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

9 minutes ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

1 hour ago

आंगनबाड़ी सहायिका चयन में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, 152 अभ्यर्थिनियां पात्

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…

1 hour ago

सीसी रोड निर्माण में लापरवाही, पांच दिनों से रास्ता बंद, राहगीर परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…

1 hour ago

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

3 hours ago