काश मै चरित्रहीन होती

सुनो!मुझे कुछ सुनाई दिया,
देखो!मुझे कुछ दिखाई दिया।
पर तुम्हें नहीं?
इसलिए कहती हूँ सामान्य
नहीं हूँ मैं,विशेष भी नहीं
इन दोनों परिचयो से मुक्त हूँ।
जानने के इच्छुक हो मुझे
मेरे अंतःकरण को तो?
आओ चिर परिचित कराती हूँ
स्वयं से।किंतु
तुम्हें भी सामान्य और विशेष से
मुक्त होना पड़ेगा।
मूंद लो ये दिखावे वाले नेत्रों को,
जागृत करो अपनी इन्द्रियों को
अब आदेश करती हूँ
स्वयं से भेंट करने का
ध्यान केंद्रित करो
मेरे अंतःकरण पर!
देखो मेरे लघु हृदय में!
कितना भव्य और विशाल
मंदिर स्थापित हो रखा है।
अब स्वयं के हृदय को
गंगाजल से पवित्र करो।
क्योंकि इस मंदिर का कपाट
इतनी सरलता से नहीं खुलेगा।
देखो कितने असंख्य दीप
मैंने प्रज्वलित कर रखे हैं….
इन दीपों से दिव्य रोशनी
प्रस्फुटित हो रही है
जिसे तुम्हारे सामान्य नेत्र
बर्दाश्त नहीं कर पाते।
देखो उसमें एक देवता की
मूर्ति भी स्थापित है जो
मन देवी के देवता हैं!
सुनो! इस मंदिर के विशाल
घंटियों,शंखों के नाद को
मन देवी के मंदिर में
तुम्हें ऐसे-ऐसे पुष्प मिलेंगे
जो अन्यत्र दुर्लभ हैं।
जिनकी सुगंध से संपूर्ण मंदिर
सुगंधित हो रखा है
इस मंदिर में चढ़े हुए फल
और प्राप्त फल भी।
अन्यत्र दुर्लभ हैं
क्योंकि यह मन देवी के
अंतः करण का मंदिर है
मन देवी मंदिर है।

मांडवी सिंह -कुशीनगर-उत्तर प्रदेश

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

3 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

6 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

6 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

7 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

7 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

7 hours ago