बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के फखरपुर थाना के घासीपुर निवासी एक युवक ने पत्नी से बात करते हुए तीन तलाक दे दिया। साथ ही उसने फोन पर कहा कि रीना तुम थाने जा रही हो जाओ, आज के बाद मेरे घर में प्रवेश न करना। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी महिला का विवाह फखरपुर थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी जुबेर के साथ 10 माह पूर्व हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के 15 दिन बाद ही पति सऊदी अरब चला गया। ससुराल में ससुर अमीरुद्दीन, सास शकिरा के अलावा चार ननद उसे परेशान कर रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि जब वह शिकायत करने थाने जाने लगी तो पति ने सऊदी अरब से फोन किया। साथ ही कहा कि थाने जाओ, वापस घर न आना। इसके बाद पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने तलाक न मानते हुए घर जाने की बात कही। इसके बाद थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, थाने पहुंचकर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र के घासीपुर निवासी युवक ने तीसरी पत्नी को तलाक दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पूर्व भी जुबेर दो महिलाओं को तलाक दे चुका है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…