सड़क दुघर्टना में, पति-पत्नी की मौत, मचा कोहराम

एक साथ निकला दो जनाजा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के लोटन मार्ग पर स्थित बभनी बुजुर्ग चौराहे पर बीती लगभग 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया है। बस तथा बाइक की आमने- सामने टक्कर‌‌ को गई। इस घटना में पति-पत्नी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
प्राप्त समाचार केअनुसार ग्राम पंचायत बडिहारी थाना कोल्हुई निवासी अफसर अली उर्फ आजाद उम्र 25 वर्ष पुत्र शौकत अली अपनी पत्नी हसीना बनो उम्र 24 वर्ष के साथ अपने खाला के घर बभनी बुजुर्ग थाना कोल्हुई गये थे। बताया जा रहा है कि वह बीती रात लगभग 11 बजे अपने मौसी के यहां से दावत खा कर लौट रहे थे कि अचानक बस तथा बाइक में आमने सामने -टक्कर‌‌ हों गई जिसमें अफसर अली की मौके पर मौत हो गई और उसकी पत्नी की इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चकनाचूर हो गया। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बस तथा बाइक की आमने सामने की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

17 minutes ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

31 minutes ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago