मानवता तारतार: चोरी के आरोप में नाबालिगों को पिलाया पेशाब, गुप्तांग में लगाया मिर्ची

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर एक पोल्ट्री फार्म संचालक ने मुर्गा व पैसे की चोरी करने के आरोप में दो नाबालिग बच्चों के साथ मानवता की सभी हदों को तार-तार कर दिया। पोल्ट्री फार्म संचालक व उसके कुछ सहयोगियों द्वारा आरोपित नाबालिग बच्चों को बांधकर पहले पीटा। फिर बोतल में भरकर दोनों बच्चो को पेशाब पिलाया। यही नही उन लोगो ने बच्चों के गुप्तांग में मिर्ची डालकर पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने घटना में शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। एएसपी सिद्धार्थ ने भी घटना स्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों से मुलाकात की है।
प्राप्त विवरण के अनुसार सऊद पुत्र आजम कोनकटी चौराहे पर पोल्ट्री फार्म संचालित करता हैं। शुक्रवार की दोपहर सऊद व उसके साथ शामिल अन्य कुछ लोगों ने झहरांव व तुरकौलिया तिवारी निवासी दो नाबालिग बच्चों को पैसा व मुर्गा चुराने के आरोप में पकड़ लिया। सऊद व उसके सहयोगियों ने फार्म के अंदर बांधकर दोनों को पहले बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं दोनों बच्चों को जबरिया मिर्चा खिलाकर बोतल में पेशाब भरकर पिलाया और गुप्तांग में हरी मिर्ची तोड़कर डालने के साथ ही पेट्रोल का इंजेक्शन भी लगा दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाबालिग बच्चों के घर वालों ने पथरा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना में एक पीड़ित नाबालिग हिंदू बताया जा रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग से बहस छिड़ी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सिद्धार्थ ने पीड़ितों से मुलाकात की और कठोर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि बच्चों के परिजनों ने पथरा थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर छह लोगों मो. आकिब, शेर अली, रफीकुल्लाह, अब्दुल सऊद, उजैर, सऊद व दो अन्य के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 307, 377, 05, 06, 147, 34, 342, 270 आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 इस संबंध मे थानाध्यक्ष पथरा बाजार अजय कुमार यादव ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए धर पकड़ जारी है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
(वारयल vdo को rkpnews प्रमाणित नही करता)
Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, 30 सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका; 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का दावा

नई दिल्ली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को…

4 hours ago

‘कुर्सी जाने वाली है, इसलिए निशानी छोड़ रहे PM मोदी’, जेवर एयरपोर्ट के नामकरण पर अखिलेश यादव का तंज

फोटो अनूप रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगली…

5 hours ago

रामलीला मेला मैदान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की…

6 hours ago

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या, बेटे पर आरोप

लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित…

6 hours ago

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी, ट्रेनें रद्द—आखिर क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में लोकतंत्र बनाम सुरक्षा की जंग! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनें रद्द…

6 hours ago

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर की थी वसीम खां की हत्या, आर्म्स एक्ट…

6 hours ago