पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर की थी वसीम खां की हत्या, आर्म्स एक्ट के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने हत्या के एक मामले में दोषी को आजीवन साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि, इसी मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया गया।मामला थाना मटेरा क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेशमा बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पति वसीम खां गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के इब्राहिम उर्फ गुल्ले पुत्र कुतुबुद्दीन ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के संबंध में थाना मटेरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। तत्कालीन विवेचक निरीक्षक परमानन्द तिवारी ने साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 4/25/27 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।मामले की सुनवाई चतुर्थ अपर जिला जज कविता निगम की अदालत में हुई। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने मुकदमा संख्या 137/2024 में इब्राहिम उर्फ गुल्ले पुत्र कुतुबुद्दीन, निवासी ग्राम सोनरई, दाखिला अमवा मौलवी, थाना मटेरा को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत उसे आजीवन साधारण कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, आर्म्स एक्ट की धाराओं 4/25/27 के तहत अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया।इस मामले में दोषी को सजा दिलाने के लिए मॉनिटरिंग सेल पुलिस कार्यालय बहराइच, थाना मटेरा के प्रभारी, अभियोजक सुनील कुमार जायसवाल, कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल सूरज कुमार गौड़, महिला कांस्टेबल पूनम तथा थाना पैरोकार दीपेश जायसवाल ने प्रभावी पैरवी की।पुलिस ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
फोटो अनूप रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगली…
सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की…
लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित…
दिल्ली में लोकतंत्र बनाम सुरक्षा की जंग! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनें रद्द…
नोबेल शांति पुरस्कार 2026: ट्रंप की उम्मीदों पर फिरा पानी, भारतीय मूल की नावी पिल्लई…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति शारदा यूनिवर्सिटी आगरा में नवाचारों का संगम, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में…