मानवता शर्मसार: सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सौतेले बाप ने 13 साल की बेटी से रेप किया। किशोरी ने स्कूल में पहुंचकर टीचर को आपबीती सुनाई। टीचर ने पुलिस को घटना की जानकारी। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है

ये भी पढ़ें – राम नगीना यादव पुण्यतिथि पर देवरिया से 2027 चुनाव का संदेश

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला पुलिस में कांस्टेबल कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। वह 13 साल की बेटी और पति के साथ रहती है। बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है।
क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को किशोरी घर में अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर सौतेले बाप ने उसके साथ रेप किया घटना के बाद किशोरी डरी-सहमी रही। लोकलाज के कारण उसने मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। छुट्टी के बाद किशोरी स्कूल पहुंची। वहां भी वह गुमसुम थी। शिक्षिका के काफी पूछने पर उसने आपबीती बताई। शिक्षिका ने जिलाधिकारी और पुलिस के बड़े अफसरों को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता की मां को भी मामले से अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें – इतिहास के पन्नों में 30 दिसंबर: वे महान व्यक्ति जिनके जन्म ने दुनिया को दिशा दी

इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पीड़िता का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

डॉक्टरों ने जवाब दिया, बाबा से मांगी मन्नत और मिला बेटा

सोशल मीडिया से मिली सूचना, अधूरी मन्नत पूरी करने दौड़ी महिला देवरिया में बुलडोजर कार्रवाई…

3 hours ago

देवरिया में नशे में धुत्त बुलडोजर चालक का कहर, दर्जनों बाइक और कारें क्षतिग्रस्त, इलाके में अफरा-तफरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में मंगलवार की देर शाम एक भयावह…

4 hours ago

माघ मेला में भीषण आग, 15 टेंट व 20 दुकानें जलीं

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। माघ मेला के सेक्टर पांच स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में…

4 hours ago

सोशल मीडिया पर वायरल धमकी वीडियो से देवरिया में तनाव, विधायक की सुरक्षा बढ़ी

देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा…

5 hours ago

मानवीय सेवा और युवा चेतना का संगम: दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस व रक्तदान शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की…

5 hours ago

ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रशासन का जोर

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने…

5 hours ago