राजस्व और पुलिस मामलों की समीक्षा, फरियादी को मिली त्वरित राहत

थाना समाधान दिवस में पांच मामलों की सुनवाई, एक का मौके पर निस्तारण


बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को बरहज थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने की। इस अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें – राम नगीना यादव पुण्यतिथि पर देवरिया से 2027 चुनाव का संदेश

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल पांच प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से चार मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि एक मामला पुलिस विभाग के अंतर्गत दर्ज था। पुलिस से जुड़े मामले का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादी को त्वरित राहत मिली। शेष राजस्व मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जनता को न्याय दिलाना और अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को कम करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरती जाए।

ये भी पढ़ें – अंक राशिफल करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन पर प्रभाव

इस अवसर पर उपनिरीक्षक गोपाल राजभर, करुणेश राय, सर्वेश सिंह, राजस्व निरीक्षक रामजी, सुनील कुमार सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस से उन्हें अपनी बात सीधे अधिकारियों तक रखने का अवसर मिलता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इस मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago