उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
एमजे एक्टिविटी हाई स्कूल उतरौला में चल रहे वार्षिक खेलकूद आयोजन के पहले दिन बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता और लॉन्ग जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर मेहंदी में इक्वालिटी हाउस की सैयदा और यूनिटी हाउस कि सारा ने प्रथम स्थान, ह्यूमेनिटी हाउस की पूजा ने द्वितीय स्थान, लिबर्टी हाउस की हेरा और सिंसेरिटी हाउस की रिदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में ह्यूमेनिटी हाउस की यासमीन ने प्रथम सिंसेरिटी हाउस की दीपांशी ने द्वितीय और सिन्सरटी हाउस की सुबरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लॉन्ग जंप सब जूनियर प्रतियोगिता में सिंसेरिटी हाउस के मोहम्मद अयान ने प्रथम ह्यूमेनिटी हाउस के अरहान खान ने द्वितीय और इक्वालिटी हाउस के शिवा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लांग जंप के जूनियर प्रतियोगिता में सिंसेरिटी हाउस के कुणाल ने प्रथम लिबर्टी हाउस के अमान खान ने द्वितीय और ह्यूमैनिटी हाउस के आवेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर लोंग जंप प्रतियोगिता में लिबर्टी हाउस के रविंद्र प्रथम, सिंसेरिटी हाउस के रत्नेश द्वितीय और इक्वालिटी हाउस के सद्गुरु चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे।
इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों अवधेश कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा, हरजीत कौर, हर्षिता गुप्ता, सैयद मोहम्मद मीसम, प्रिंस कुमार मिश्रा,सिज्जू का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हिमांशु द्विवेदी और मैनेजर समीर रिजवी ने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दी और अन्य भाग लेने वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…