मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता मानव एकता दिवस

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में मानव एकता दिवस का आयोजन ग्राउंड नं० 2. निरंकारी चौक, बुराड़ी में किया गया। वहीं विश्व के हर ब्रांचों में बहुत बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे देवरिया जिले के सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर मानव एकता दिवस का अयोजन हुआ जिसमे 75 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया गया।यह दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। इस कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर बाबा गुरबचन सिंह जी एवं निशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके महान जीवन से प्रेरणा लेते हुए सतगुरु के अमोलक प्रवचनों को भी श्रवण किए।

संत निरंकारी मण्डल के सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समूचे विश्व के विभिन्न स्थानों पर संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर की अविरल श्रृंखलाओं का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जायेगा जिसमें मानवता की भलाई हेतु रक्तदाता, रक्तदान कर निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। दिल्ली में आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित करने हेतु विभिन्न अस्पतालों के प्रशिक्षित डॉक्टर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की टीम सम्मिलित हुई। साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित रक्तदान शिविरों में स्थानीय अस्पतालों के डॉक्टर एवं नर्स रक्त संग्रहित करने हेतु उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त सभी स्थानों पर सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

युगप्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया, उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानय से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी। उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानद अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।

रक्तदान महादान मानव सेवा का लक्ष्य महान

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा सन् 1988 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अभी तक 13,31,906 युनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी है।

इसी क्रम को और आगे बढ़ाते हुए सन्त निरंकारी मिशन समूचे विश्व में और ज्यादा रक्तदान करने के लिए विश्व भर के सभी ब्रांचों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे देवरिया जिले में सन्त निरंकारी महात्माओं व सेवादल के द्वारा 75 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

12 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

12 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

13 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

13 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

13 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

13 hours ago