सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला निर्माण का किया जाएगा आयोजन

जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर बनेगी मानव श्रृंखला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी के दिन मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने हेतु तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की सम्पन्न बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 05 जनवरी से 04 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उ०प्र० शासन, परिवहन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी, 2023 के दिन प्रत्येक जनपद में पूर्वान्ह 11:00 बजे कक्षा 8 से 12 तक के समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों के द्वारा एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मानव श्रृंखला के निर्माण हेतु समस्त विद्यालयों, समस्त विभागों तथा आमजनमानस से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराये जाने हेतु उन्होंने निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए माइक्रो स्तर पर प्लान तैयार किया जा रहा है। मानव श्रृंखला का आयोजन तीन स्तरों जनपद स्तर तहसील स्तर एवं ब्लाक स्तर पर होगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीआईओएस विनोद राय, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, रेड क्रॉस के सचिव अखिलेन्द्र शाही सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

9 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

37 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

46 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago