शि-योमी जिले के सरकारी आवासीय विद्यालय में भीषण आग, एक छात्र की मौत, तीन घायल

शि-योमी (राष्ट्र की परम्परा)। अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पापिकुरुंग सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में भीषण आग लग गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

शि-योमी के पुलिस अधीक्षक एस.के. थोंगडोक ने बताया कि आग देर रात करीब दो बजे छात्रावास के लड़कों के भवन में लगी। धुआं और लपटें तेजी से फैलने के कारण कई बच्चे प्रभावित हुए। हालांकि, अधिकांश छात्र सुरक्षित निकाल लिए गए।

घायल छात्रों की पहचान लुखी पुजेन (8), तनु पुजेन (9) और तायी पुजेन (11) के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पश्चिम सियांग जिले के आलो स्थित जोनल जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतक छात्र की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय मोनीगोंग कस्बे से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित ताडाडगे गांव में है। गांव में बिजली की सुविधा नहीं है, ऐसे में आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसे के समय छात्रावास में बच्चे सो रहे थे। अचानक धुआं उठने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ की मदद से कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन एक छात्र को बचाया नहीं जा सका।

फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। सेना और पुलिस की टीमें भी गांव में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

9 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

9 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

9 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

12 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

12 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

12 hours ago