जेएसआर गार्डन में लगी भीषण आग

पांच दुकानें जल कर हुई खाक 6 फायर बिग्रेड की गाड़िया कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाई काबू

लेखपाल ,कानूनगो आंकलन करने के लिए लगाए गए-एसडीएम सदर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र स्थित जेएसआर गार्डन में दोपहर 2.30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस समय आग लगी थी यहां पर बड़ी संख्या में दुकानदार और माल घूमने वाले मौजूद थे।
धुएं के गुबार से पूरा इलाका ढक गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि काफी बड़ा मैदान होने से कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड 6 गाड़ियां पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग से करीब आधा दर्जन दुकानें राख हो गई हैं।
सांसद रविकिशन भी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसडीएम सदर रोहित मौर्या, सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटे। उन्होंने बताया कि आग लगभग 2.30 बजे लगी थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया है दुकानदारों के अनुसार लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया है।
सीएफओ ने बताया कि उनके पास आग लगने की सूचना 2.40 पर आई थी तुरंत 6 गाडियों के साथ आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा है।
कैफे डे बियोना के ऑनर राज जायसवाल ने बताया, जेएसआर के पास स्थित नैनीताल मोमोज के एसी की वायरिंग में सबसे पहले शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे आग लगी। आग लगते ही उसे बुझाने की कोशिश के जगह लोग भागने लगे। जिसकी वजह से आग पहले पूरी दुकान में लगी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में किसी तरह के जान-माल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन 5 स्टोर्स पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।
बास्किन रॉबिंस रेस्टोरेंट की ऑनर कृष्णा गुप्ता ने बताया, जब मैं घटना की सूचना पाकर पहुंची तो फायर ब्रिगेड वाले जहां आग बुझा चुके थे वहीं पर पानी डाल रहे थे। जबकि, जो स्टोर्स आग की लपटों में जल रहा था उसे बुझाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही थी। जब फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी आई इसके बाद बाकी स्टोर्स में आग बुझाने का काम किया गया। लेकिन इससे पहले स्टोर्स पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
सीएफओ ने बताया, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों के साथ सभी अफसर मौके पर पहुंच गए। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन 5 दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है, अभी इसकी जांच की जा रही है। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। तत्काल आसपास का एरिया खाली कराया गया और 20-25 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
एसडीएम सदर रोहित मौर्या ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह व तहसील सदर के अन्य कर्मचारियों के साथ जेएसआर पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड पुलिस प्रशासन की मदद करने का काम किया, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है 5 से 6 दुकानें जली है। लेखपाल और कानूनगो को आंकलन करने के लिए लगा दिया गया है की कितनी संपत्तियों का नुकसान हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

6 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

6 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

7 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

7 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

18 hours ago