कैसे पूरा होगा स्वच्छ भारत सुंदर गोरखपुर बनाने का अभियान पूरा

काली मंदिर चौराहे पर पुलिस बूथ के पीछे मोची चौराहे को कर रहा गंदा

गोलघर कचहरी चौराहे जलकल बिल्डिंग शस्त्र की दुकानों के आसपास भिखारी चौराहे को बनाए अपना आशियाना कर रहे गंदा चौराहा

ए डी स्कूल के सामने बासफोर रोड को कब्जा कर रोड पर फैला रहे गंदगी

बसफोर व घुमंतू किस्म के व्यक्तियों को जिला प्रशासन ने मिलेनियम सिटी में दे रखा है आवास उसके बाद भी रोड व चौराहे को कर जा रहा कब्जा

नगर निगम प्रशासन चौराहों पर गंदगी फैलाने वालों पर है मेहरबान

सरकार शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कर रही अलग-अलग तरीके से प्रयास

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)स्वच्छ भारत मिशन को अमलीजामा पहनाने के लिए शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य द्वारा चौराहों को गोद लेकर सरकार द्वारा कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्यों में अपना अहम योगदान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे, जिससे चौराहे व शहर सुंदर लग सके।जिससे शहर में आने वाले पर्यटक चौराहों और रोड को देखकर आकर्षित हो सकें, लेकिन काली मंदिर चौराहों पर ही मोची व गोलघर कचहरी चौराहे जलकल विल्डिग शस्त्र दुकानों के आस पास कबाड़ी तथा ए डी स्कूल के सामने बसफोर द्वारा कब्जा कर चौराहे को गंदा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे,और नगर निगम प्रशासन मूक दर्शक दीर्घा में बैठ कर तमासा देख रहा ।

अगर वही मोची और कबाड़ी बसफोर चौराहे से हटकर 200 मीटर दाएं बाएं रहकर अपना जीवकोपार्जन चलाने का कार्य करते तो चौराहा और शहर सुंदर लगता, लेकिन नगर निगम के लापरवाही के वजह से चौराहों पर ही अपना आशियाना बना कर चौराहों व शहर को गंदा करने में लगे हुए हैं,गरीब के नाम पर गरीब तो हर तीसरा व्यक्ति हैं,लेकिन अपने अलावा कोई यह नहीं देखता की शहर भी सुंदर लगे और जीविकोपार्जन भी चल जाए, शहर और चौराहे सुंदर लगेंगे तभी शहर में पर्यटक आकर्षित होकर अधिक से अधिक शहर में आएंगे और गरीबों का बेहतर तरीके से जीवकोपार्जन भी हो सकेगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

2 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

2 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

7 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

8 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

8 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

18 hours ago