अचानक लगी आग में एक लाख की नकदी समेत गृहस्थी जलकर राख

कर्नलगंज/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कुम्हड़ौरा में ब्रहस्पति वार को बीती रात्रि एक व्यक्ति के घर में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से एक लाख रुपए नकदी समेत गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम कुम्हड़ौरा से जुड़ी है, जहाँ ब्रहस्पति वार की बीती रात्रि अरविंद कुमार गोस्वामी अपने परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। तभी रात्रि करीब ग्यारह बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने घर से धुंआ निकलता देखा। जिस पर जब वह घर के अंदर गये तो आग लगी देखकर उनके होश उड़ गये। उनके हल्ला गुहार करने पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब एक लाख रुपये नकदी समेत गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। बताया जाता है कि उक्त आग लगने की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गयी है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

4 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

5 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

5 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

6 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

14 hours ago