अस्पताल को मिला सर्जिकल कैमरा ऑपरेशन के लिए बहुउपयोगी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
सायन स्थित लायन ताराचंद बापा हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मुंबई एलिगेंट की तरफ से एक सर्जिकल कैमरा तोहफे में दिया गया। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। यह कैमरा एलिगेंट क्लब की नीलिमा झुनझुनवाला के प्रयास से यूरो प्रतीक सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रतीक सिंघवी और उनके परिवार की तरफ से कंपनी के, सी एस आर फंड के तहत दिया गया है।
गौरतलब है कि कंपनी के सी एस आर फंड से दिया गया सर्जिकल कैमरा से मरीज के इलाज और ऑपरेशन में बहुत मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी सुनील जैन खाबिया, सिंघवी परिवार के सदस्य गण एवं रोटरी एवं लायंस क्लब के बहुत से सदस्य उपस्थित थे। लायन ताराचंद बाबा हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉक्टर भरत पाठक ने सभी मेहमानों का स्वागत शाल व उपहार देकर किया, साथ ही नीलिमा झुनझुनवाला, प्रतीक सिंघवी परिवार और रोटरी क्लब एलिगेंट के सभी सदस्यों को इस नेक काम के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुनील जैन ने बताया कि निस्वार्थ समाज से सेवा जीवन में खुशी होती है, और इंसान बनकर दूसरों के लिए जीना सिखाती है। कार्यक्रम के अंत में चेतना झवेरी ने सभी मेहमानों का आभार प्रदर्शित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

4 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

6 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

6 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

6 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

6 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago