रांची, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) — झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। अंगारा थाना क्षेत्र के रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर चामघाटी के पास एक ऑटोरिक्शा और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
अंगारा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब रांची की ओर जा रहा ऑटोरिक्शा चामघाटी के पास मुरी की ओर से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते ट्रक ऑटोरिक्शा से जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क किनारे पलट गया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रांची-पुरुलिया रोड पर आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सड़क पर गति-नियंत्रण और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…