भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में दो साल की बच्ची समेत पांच की मौत, 15 घायल

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसा रात लगभग साढ़े 10 बजे हुआ, जब जौनपुर से आ रही एक रोडवेज बस और शाहगंज से आ रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज के लिए विशेष टीम लगाई गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटाया। फिलहाल, बस और ट्रक को क्रेन की मदद से किनारे किया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।

इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह है। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago