मेरठ में खौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर जिंदा गंगनहर में फेंका, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर रोहटा गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
पत्नी ने पहले पति को खाने में नींद की छह गोलियां खिलाईं, फिर दुपट्टे से गला घोंटा और अचेत अवस्था में गंगनहर में फेंक दिया।

अवैध संबंध का विरोध बना हत्या की वजह

एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, मृतक अनिल (32) राजमिस्त्री था और उसकी शादी आठ साल पहले काजल से हुई थी।
काजल के गांव के ही आकाश से अवैध संबंध थे, जिसका अनिल विरोध करता था। इसी से नाराज होकर काजल ने प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

नींद की गोलियों से अचेत कर गंगनहर में फेंका

25 अक्तूबर की रात काजल ने अनिल को खाने में छह नींद की गोलियां दे दीं।
अचेत होने पर उसने आकाश और बादल को बुलाया। तीनों ने मिलकर अनिल को बाइक पर बैठाकर सिवालखास गंगनहर पुल के पास ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटा और बेहोशी की हालत में गंगनहर में फेंक दिया।

26 अक्तूबर की सुबह काजल ने अनिल के गायब होने की झूठी कहानी रची और परिजनों को गुमराह किया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए साक्ष्य

पुलिस ने सर्विलांस और जांच के आधार पर आकाश, बादल और काजल को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों से पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।

काजल का दुपट्टा, जो हत्या में प्रयोग हुआ, गंगनहर किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया।

नींद की गोलियां भी काजल के घर से मिलीं।

गंगनहर में अनिल के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

तीन मासूम हुए बेसहारा

अनिल और काजल के तीन बच्चे — दो बेटियां (7 व 5 वर्ष) और एक बेटा (2 वर्ष) — अब मां-पिता दोनों से वंचित हो गए हैं।
काजल जेल में है जबकि पिता अब इस दुनिया में नहीं। परिजनों के सामने अब इन बच्चों की परवरिश का सवाल सबसे बड़ी चिंता बन गया है।

पुलिस कार्रवाई जारी

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गंगनहर में शव की तलाश और सबूत जुटाने के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

5 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

5 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

5 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

5 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago