लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दंपती समेत 4 की मौत

उन्नाव (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास रात करीब 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा एक बाइक सवार परिवार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र गुरुचरण बुधवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के दयालखेड़ा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह देर रात बाइक से पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ घर लौट रहे थे। उनकी बड़ी बेटी नैनसी (15) उनके साढ़ू रंजीत की बाइक पर सवार थी, जो पीछे-पीछे चल रहे थे।

साढ़ू का इंतजार करना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपनी बाइक से आगे चल रहे थे। भल्ला फार्म तिराहे के पास उन्होंने पीछे आ रहे साढ़ू रंजीत को न देखकर बाइक रोक दी और उसका इंतजार करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर हाईवे पर पलट गया।

ये भी पढ़े – भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप को रूस का दो टूक जवाब

भागने की कोशिश में ट्रक ने कुचला परिवार

कंटेनर से टकराने के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिवार को कुचलता चला गया। हादसे में वीरेंद्र, उनकी पत्नी रीतू और दोनों बच्चे अनुराधा व रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चूंकि बड़ी बेटी नैनसी पीछे से आ रहे साढ़ू रंजीत की बाइक पर थी, इसलिए उसकी जान बच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में चारों शवों को सड़क से हटाकर किनारे कराया। घटना से हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोहरामऊ थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम

एक ही परिवार के चार सदस्यों की अचानक हुई मौत से गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ यह हादसा पूरे परिवार पर भारी पड़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

13 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

16 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

17 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago