होली के नाम पर बवाल करने वाले हुड़दंगियों की खैर नहीं-एसपी

253 अति संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष नजर

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला के सभी थाना क्षेत्रों में, सम्मानित लोगों के साथ आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक ।
बैठक को संपन्न कराने के बाद पुलिस अब एलर्ट मोड पर आ गई है, आम जनता में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पूरे जिले में, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है, पुलिस अब मंगलवार को होलिका दहन को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुट गई है।
तैयारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को बताया कि, पूरे जनपद में कुल 2764 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिनमें 2349 जगहों को सामान्य, 162 संवेदनशील तथा 253 होलिका दहन स्थलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 13 स्थानों पर रंग जूलूस निकाले जाएंगे। इसमें सामान्य जगहों पर पुलिस गश्त करती रहेगी, जबकि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर पुलिस की विशेष निगरानी और तैनाती रहेगी, इन स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किए जाएंगे तथा ड्रोन कैमरों से भी विशेष निगरानी की जाएगी। शांति कमेटी की बैठक कराए जाने के साथ ही होली के मौके पर शांति में खलल डालने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है, और उन पर निगाह रखी जा रही है। होली पर्व के मद्देनजर समस्त थानों पर बैठक आयोजित कर ग्रामीण चौकीदार, होमगार्ड तथा पीआरडी जवानों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि होली त्यौहार पर शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। होली पर अवैध शराब की बिक्री और शराब दुकानों के आसपास बैठकर मदिरापान करने वाले लोगों के, खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि होली पर फूहड़ गीत बजाने वाले डीजे को भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेम और भाईचारा को कायम रखते हुए, लोग त्यौहार को मर्यादा में रहकर धूमधाम से मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की पीड़ा को उजागर करते हुए कहा कि आपके लिए पुलिस अपने परिजनों का मोह त्याग घर से दूर अपनी ड्यूटी निभाता है, उनके बारे में भी सोचते हुए कि पुलिस भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है, उनके लिए तो अपना त्यौहार उल्लास पूर्वक मनाते हुए कुछ ऐसा कृत्य न होने दें, जिससे आमजन के साथ ही प्रशासन को परेशानी उठानी पड़े। पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व पर जनपदवासियों को अपना बधाई संदेश भी दिया है।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

6 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

6 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

6 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

6 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

6 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

6 hours ago