जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार मिलने पर किया गया सम्मानित

विज्ञान मॉडल से स्वयं मॉडल बनने की मिलती है प्रेरणा–डॉ. हरिन्द्र यादव

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )।दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार के प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज पकड़ी नौनिया महराजगंज में आयोजित जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों द्वारा दो मॉडल जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रस्तुत किए गए जिसमें जूनियर वर्ग में अंशु और किशन तथा सीनियर वर्ग में आकाश और अनूप को 500 रूपये धनराशि के साथ प्रमाण- पत्र और मेडल सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान मॉडल के साथ स्वयं भी मॉडल बनें। किसी भी मॉडल को बनाते समय व्यक्ति के जीवन से संबंधित तथ्यों का स्पष्टीकरण होता है तथा उसे जीवन जीने की शैली एवं प्रेरणा प्राप्त होती है ।विज्ञान शिक्षक सूर्य प्रकाश गुप्त एवं भवानी शंकर पांडेय ने कहा कि आपका छोटा प्रयास बड़ी सफलता को प्राप्त करा सकता है । इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ,तुलसी प्रसाद , शेषनाथ,दिलीप कुमार पांडेय, सुनील कुमार , रमेश कुमार सिंह, भानु प्रकाश प्रजापति, शैलेश मधुकर, तवारक, काली, फूल बदन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

45 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

1 hour ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago