बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l परमहंसानंद संस्कृत महाविद्यालय आश्रम बरहज के प्राचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी के सेवानिवृत होने पर आश्रम परिवार की तरफ से सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1987 से प्राचार्य को जानता हूं, प्राचार्य सरल एवं मृदुल स्वभाव के व्यक्ति हैं। प्राचार्य रहते हुए इन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ अपने कुशल व्यवहार से अच्छे ढंग से महाविद्यालय को चलाया है। राम सिंगर पांडेय ने कहा तिवारी को शुरू से ही मैंने देखा है, आप व्यक्तित्व के धनी हैं आपका व्यवहार अविस्मरणीय है । सम्मान समारोह कार्यक्रम को ओमप्रकाश दुबे अभय पांडेय, शिवम तिवारी, ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम श्रृंगार पांडेय, हरिशंकर पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, गिरीश मिश्रा, आंचल पाठक, चित्रसेन सिंह, त्रिपुरारी मिश्रा, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, विकास नाथ तिवारी, सुभाष यादव ,अश्वनी तिवारी, शिवम तिवारी, अभय कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जहां एक तरफ पूर्व प्राचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी का सम्मान किया गया। वहीं दूसरी तरफ में प्राचार्य के रूप में विद्यालय का कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रणव कुमार मिश्र का उपस्थित लोगों ने स्वागत भी किया।
पूर्व और वर्तमान प्राचार्य को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…
🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…
औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…
📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…
19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…
🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…