मुंबई में हॉलीवुड, बॉलीवुड की ओर से कुम्भ मेला की तैयारियां जोरों से

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। हॉलीवुड प्रोड्यूसर रैन मोर, गायक उदित नारायण, दीपक पराशर की उपस्थिति में लाइफ आर्ट कुंभ मेला २०२५ की तैयारी मुंबई में जोरों से शुरू है।
बता दें कि कुंभ मेला 2025 अगले साल 13 जनवरी से २६ फरवरी तक प्रयागराज में संपन्न होगा। हॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और ऑर्गेनाइजर रैन मोर पिछले 30 साल से इंडिया में बहुत कुछ कर रहे हैं। हॉलीवुड निर्माता रैन मोर और एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने महाकुंभ 2025 में “लाइफआर्ट विलेज” की घोषणा की है। इस लाईफ आर्ट विलेज की और ज्यादा जानकारी आपको डब्लूडब्लूडब्लू.लाइफआर्ट इन पर मिल सकती है। बुकिंग इस वेबसाइट के द्वारा कराई जा सकती है। मुम्बई में इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए रखी गई प्रेस कांफ्रेंस में हॉलीवुड प्रोड्यूसर  रैन मोर, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लायज (एफडब्लूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी, विशिष्ट अतिथि उदित नारायण, दीपक पराशर, अशोक पंडित, सोमा घोष, अशोक दुबे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव (संजू), सुंदरी ठाकुर ,मुकेश मोदी इत्यादि मौजूद रहे। सबसे पहले यहां तबला वादक ज़ाकिर हुसैन की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। हॉलीवुड फिल्म मेकर रैन मोर के काम की थोड़ी झलक ऑडियो वीडियो के रूप में दिखाई गई, साथ ही कुंभ मेले की झलकियां भी दर्शाई गईं। इस अवसर पर सोमा घोष ने भक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उदित नारायण ने भी यहां अपनी गायकी से भक्ति और देशभक्ति का एहसास जगा दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार मनाया जाता है, इस बार अगले साल 2025 में यह भव्य रूप से मनाया जाने वाला है। कितना खूबसूरत देश है हमारा भारतवर्ष, यहां की संस्कृति, रीति रिवाज, परंपरा, विरासत सब अद्भुत है। सरकार द्वारा फ़िल्म जगत, कलाकारों को काफी सहयोग मिल रहा है। कुंभ मेला के सेक्टर 10 में लाइफ आर्ट को 12 एकड़ की जगह मिली है। अशोक पंडित ने कहा कि उदित नारायण की आवाज़ भारत की धरोहर है। दुनिया इनके गले की मिठास सुनने के लिए खड़ी हो जाती है। लाखों करोड़ों की भीड़ कुंभ मेला में जाती है।
दीपक पराशर ने भी यहां सबसे पहले अपने करीबी दोस्त रहे ज़ाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि  12 साल पहले मैं कुंभ मेला में गया था। फेडरेशन के पदाधिकारी अशोक दुबे ने कहा कि फेडरेशन लाइफ आर्ट के साथ है। कुंभ मेला में 300 कमरे बनाए जा रहे हैं, काफी वर्कर्स वहां काम कर रहे हैं। सुविधा की वजह से गंगा स्नान करने के लिए भीड़ वाली जगह पे नहीं जाना होगा। ध्यान करने की भी एक खास जगह है। फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि कुंभ मेला में नहाते नहाते आपके सारे काम हो जाएंगे। यहां योगा भी सिखाया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

2 minutes ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व शव छिपाने के मामले में सास गिरफ्तार

बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित…

6 minutes ago

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

31 minutes ago

सहायक दयाबाबू व वरिष्ठ सहायक मुन्ना बाबू के ट्रांसफर पर लगी रोक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक दयाबाबू एवं वरिष्ठ सहायक मुन्ना…

33 minutes ago

Entrepreneurship Program: बिछुआ कॉलेज में उद्यमिता कार्यक्रम, छात्रों को मिली नई दिशा

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विद्यार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय की…

36 minutes ago

Gorakhpur Workshop: फोटोग्राफी से संस्कृति समझने की पहल, 1 मई से राष्ट्रीय कार्यशाला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और…

42 minutes ago