होलिका दहन 24 को ,26 मार्च को मनेगा होली का त्योहार – आचार्य अजय शुक्ल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। होली हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है।बसंत का महीना शुरू होते ही इसकी शुरुआत हो जाता है।फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद होली का पावन पर्व मनाया जाता है। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष यह त्योहार पंचांग के अनुसार 24 मार्च को रविवार को रात्रि 10 बजकर 27 मिनट के बाद सर्वत्र होलिका दहन किया जाएगा,क्योंकि इसी दिन दिन में 9 बजकर 24 मिनट के पश्चात से पूर्णिमा तिथि हो रही है। चूंकि 24 मार्च को रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक भद्रा है,इसलिए पूर्णिमा तिथि में भद्रा के बाद होलिका दहन किया जायेगा। 25 मार्च को दिन में 11 बजकर 31 मिनट तक पूर्णिमा तिथि है। इसलिए 26 मार्च को उदया तिथि के अनुसार सर्वत्र वसन्तोत्सव, रतिकाम महोत्सव जनित होली का पावन पर्व मनाया जाएगा।पर्वो के निर्णय लेने में प्रचलित पंचांग का निर्णय सर्वमान्य होता है। अतः 26 मार्च को होली पर्व मनाना उचित है। देशाचार के अनुसार जिस दिन लोग सार्वजनिक रूप से पर्व मना रहे हो उसी दिन पर्व मनाना श्रेयस्कर होता है। होली आपसी प्रेम ,भाईचारे व सद्भभावना का त्योहार है।घरों में गुझिया व पकवान बनते हैं, लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल व रंग लगाते हैं। पूरे भारत मे इस पर्व का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। देश के अलग अलग भागों में विभिन्न रूपों में इसको मनाते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

7 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

7 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

8 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

8 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

8 hours ago