होली आई रे, कन्हाई होली आई,
राधा के संग खेलत कृष्ण कन्हाई,
गोपी ग्वाले मिल मस्ती मनाई,
गोकुल, बरसाने वृंदावन जाई,
होली आई रे, कन्हाई होली आई।
रंगों, खुशियों का आया त्योहार,
गिले, शिकवे दूर करने का वार,
सौहार्द, मेल जोल की भावना,
यही है शुभ कामना और बधाई,
होली आई रे कन्हाई होली आई।
मस्ती का माहौल बन गया,
फगुआ गायें, रंग बरसायें,
होली खेलें रघुवीरा अवध मा,
बृज में खेलत कृष्ण कन्हाई।
होली आई रे कन्हाई होली आई।
आज न छोड़ेंगे हम तुमको,
खई के पान बनारस वाला,
चाहे भीगे तेरी चुनरिया,
चाहे भीगे चोली, होली आई।
होली आई रे कन्हाई होली आई।
गुझिया, समोसे की प्लेटे लग गईं,
फूलों की तस्तरियां सज गईं,
मन में हर्षोल्लास है छाई,
आदित्य होली की बहार आई।
होली आई रे कन्हाई होली आई।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…