किन्तु अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन अभी तक शुरू नहीं कि गयी
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
रेल मंत्रालय जहां एक तरफ पूरे देश के कोने कोने तक रेल मार्गों का जाल बिछाने की कवायद में हरसंभव प्रयासरत है, वहीं देश के जाने माने धार्मिक स्थल करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक अयोध्या के लिए मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन न शुरू किए जाने से राम भक्तों में रोष व्याप्त है। खास बात यह है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का दर्शन करने के लिए संपूर्ण देश से करोड़ों राम भक्तों का आवागमन यहां हो चुका है। जबकि बड़ी संख्या में देश और विदेश तक के राम भक्तों का निरंतर आवागमन शुरू है। उसके बाद भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। जबकि कुछ महीने पूर्व जानी मानी सामाजिक संस्था आत्मसम्मान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा द्वारा मध्य रेल के विभागीय प्रबंधक को मुंबई से अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
नित्यानंद शर्मा ने बताया कि आज अयोध्या का नाम देश के जाने माने धार्मिक स्थलों में से एक है। जबसे राममंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है, देश के कोने कोने से लोगों के अंदर एक जिज्ञासा है कि एक बार उन्हें भगवान का दर्शन करने का अवसर मिले। लेकिन दुख की बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दैनिक ट्रेन न होने से लोगो को यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं । आत्सम्मान मंच के मुखिया नित्यानंद शर्मा के अनुसार मुंबई से अयोध्या के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें साकेत, तुलसी और फैजाबाद सुपर फास्ट चलाई जा रही हैं, लेकिन इन ट्रेनों का टिकट मिलना नाकों चने चबाने के बराबर है। जिसके कारण मुंबई से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नित्यानंद शर्मा की ओर से रेल मंत्री से अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की गई है।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…