एमआईडीसी में होली महोत्सव 2024 का आगाज

महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा) अंबरनाथ में होली महोत्सव 2024 का शुभारंभ अंबरनाथ पालेगांव स्थिति गांव देवी मंदिर में हुआ। इस महोत्सव के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सकल उत्तर भारतीय समाज को आमंत्रित किया। इस उत्सव में उत्तर भारतीय समाज के साथ भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें कई लोकगीत कलाकारों ने फगुआ के साथ-साथ बेलवैईया गीत गाकर पूरी सभा में उपस्थित जन समुदाय को गांव के होली की यादों को तरोताजा कर दिया।
अधिवक्ता पं विजय शुक्ल ने इस मौके पर बताया कि फगुआ के मौसम में पुरा उत्तर भारत पारम्परिक संगीत और रंगो कि फुहार में डुबा रहता है। इस होली महोत्सव के आयोजन में स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक मिशाल कायम की तथा समाज को गौरवान्वित किया। युवा समाज सेवक और राकेश दादा पाटील व प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष अजय पाटिल ने कार्यक्रम में शामिल होकर फगुआ और लोकगीतों का आंनद लिया और आश्वस्त किया कि ऐसे कार्यक्रम समय समय आयोजित होने चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन आशीष मिश्रा, बालेंद्र त्रिपाठी, दिलीप सिंह, अखिलेश पांडेय, उमेश पांडेय, अंजनी पाठक ने बड़े ही सरल और पारम्परिक रूप से करके एक सकारात्मक संदेश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

45 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

46 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

49 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

4 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

4 hours ago