करोड़ो की सड़कों की सौगात में दीपक पाठक है, पर्दे के पीछे

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद को दस हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की इस घोषणा के मूल भावना के पीछे एक शख्स पर्दे के पीछे है। यह कोई और नही जनपद के मड़ियाहूं तहसील के परसथ गाँव के मूल निवासी दीपक पाठक है। दीपक पाठक नितिन गडकरी के सहायक और निजी सचिव है और उनके साथ साए की तरह रहते है।
जौनपुर को समृद्ध सड़को से जोड़ने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने हर सम्भव प्रयास किया। जिले को पिछले एक दशक से ऊपर समय हुआ जब कोई भी नई सड़कों की नही स्वीकृति मिली थी, जिन सड़कों से आस पास के जनपदों का रास्ता सुगम हो सके। एक्सप्रेस हाईवे के नाम पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे है वह भी नाममात्र का ही कुछ ही किलोमीटर जिले उत्तर पश्चिमी कोने को स्पर्श करता है।
जनपद की इस समस्या का समाधान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर से करने का प्रयास कभी नहीं किया । दीपक पाठक ने इस समस्या को गम्भीरता से लेकर यहाँ के जनप्रतिनिधियों और सड़क परिवहन मंत्रालय के बीच सेतु का काम किया। उन्होंने जौनपुर में सड़क की जरूरतों को समझा और जनता की मांग व जनप्रतिनिधियों के द्वारा समय समय पर किये गए पत्राचार का, गहनता से अध्ययन कर डीपीआर तैयार करवाया। पूर्व में एक कार्यक्रम में मछलीशहर विधानसभा में आये नितिन गडकरी को सभी सड़कों की जरुरतों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया, दीपक ने ही इन सभी सड़को का डीपीआर भी विभाग से सर्वे करवा कर तैयार कर दिया।
उनके लगनशीलता का परिणाम रहा कि सभी प्रोजेक्ट्स पर भारी भरकम बजट स्वीकृत हुआ। जिसके कारण जौनपुर को सड़कों से समृद्ध करने के लिए दस हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास हो सका है। ये सभी काम समय से पूरा हुआ तो जौनपुर से आसपास के सभी जिलों के लिए सड़क मार्ग से आवागमन उच्चस्तरीय और सुगम हो जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

7 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

7 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

7 hours ago