होली के रंग ने एक परिवार के ऊपर ढाया कहर

नदी में नहाने गए लड़के की डूबने से हुई मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
होली का त्योहार एक गरीब परिवार के
के ऊपर कहर बनकर टूटा। मंगलवार को लगभग 2 बजे दिन में बरहज नगरपालिका आजाद नगर वार्ड के निवासी जितेंद्र जायसवाल के बड़े पुत्र रौनक जायसवाल की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर होली खेलने के बाद रौनक जायसवाल पुत्र जितेंद्र जायसवाल अपने दोस्तों के संग सरयू नदी में नहाने गया था, नहाते समय गहरे पानी मे चला गया जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर गौरा के गोताखोर कमल निषाद,लालू,व सुरेंद्र निषाद के माध्यम से अथक परिश्रम के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया ,और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रौनक जायसवाल का एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं। पिता जितेन्द्र जायसवाल व माँ सुनीता देवी मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। रौनक 12 वी में पढ़ाई कर रहा था। गरीबी का दंश झेल रहे पिता जितेंद्र जायसवाल व माँ सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।

rkp@newsdesk

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

1 hour ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

1 hour ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

2 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

2 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

2 hours ago