देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत बलटिकरा में स्थापित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मणि त्रिपाठी ने शनिवार को निराश्रित पशुओं के साथ होली मनाया। त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जगह-जगह निराश्रित गौआश्रय स्थलों का निर्माण किया गया है, जिसमें लावारिस निराश्रित गोवंशो के रहने एवं खाने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया। आम जनमानस को भी इन निराश्रित पशुओं के साथ विभिन्न पर्वों में गौआश्रयों में आकर चारा भूसा आदि दान कर पुण्य का भागी बनना चाहिए। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने भी गौआश्रय के साफ़ सफाई एवं खान-पान के समुचित व्यवस्था का निरीक्षण कर निराश्रित पशुओं को अबीर गुलाल लगा कर होली मनाया। केयर टेकर सोनू राजभर ने बताया कि गोआश्रय पर भूसा एवं साईलेज भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…