एचआईवी संक्रमित लोगों से भेदभाव न करें एवं उन्हें समान अवसर प्रदान करें- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l एच.आई.वी. संक्रमित लोगों से भेदभाव न करने एवं उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी नागरिको से अपील किया है। विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर के अवसर पर अपने संदेश में उन्होने कहा कि, इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थींम ‘समानता‘ है। उन्होने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमित लोगों से किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाय, तथा उन्हें समान अवसर के साथ बराबरी प्रदान की जाय।
विश्व एड्स दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट सभागार में, जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमित लोगों की सेवा चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होने इस कार्य में लगे पैरामेडिकल एवं नानपैरामेडिकल, स्वयं सेवी संस्थाओं को शुभकामना दिया। उन्होने कहा कि, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एच.आई.वी. की रोकथाम के लिए 35 नियंत्रण समुदायों के माध्यम से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि एच.आई.वी. के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाय, ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता आ सकें। उन्होने कहा कि जनपद में स्थापित परामर्श और प्रशिक्षण केन्द्र को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाय। अस्पतालों में इलाज के दौरान सभी मानको का ध्यान रखा जाय।
सीएमओ डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि जनपद में एड्स पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। ततपश्चात नोडल अधिकारी डा. रामप्रकाश वर्मा ने कहा कि सीएचसी/पीएचसी एवं जिला अस्पताल के साथ-साथ जनपद में स्वयं सेवी संस्थाए भी इस पर प्रभावी नियंत्रण का कार्य कर रही है। डाक्टर त्रिगुन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। टीबी, एचआईवी प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, बहादुरपुर, हर्रैया, परसरामपुर, गौर, कप्तानगंज, बनकटी, रूधौली में एच.आई.वी. के लिए एकीकृत परामर्श और परीक्षण केन्द्र (आई.सी.टी.सी.) संचालित है। माता-पिता से बच्चें में संचरण की रोकथाम के लिए जिला महिला अस्पताल में एक केन्द्र संचालित है।
उन्होने बताया कि जनपद मं कुल 39 एच.आई.वी. पाजिटिव है, जिन्हें एआरटी सेण्टर से जोड़कर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। माता-पिता से बच्चें में संक्रमित कुल 31 पाजिटिव है, जिन्हें एआरटी से जोड़कर इलाज कराया जा रहा है। गोष्ठी में बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति, रेडक्रास सोसायटी के सचिव कुलविन्दर सिंह मजहबी, प्रधानाचार्या नीलम सिंह तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

27 seconds ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

8 minutes ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

15 minutes ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

13 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

13 hours ago